Saturday 19 November 2016

Latest Funny Chutkula in Hindi – Bujurg Mahila

बहुत तेज बारिश हो रही थी।
एक बुजुर्ग महिला रुद्रपुर से नैनीताल जाने वाली बस में बैठी।
महिला (कंडक्टर से): हल्द्वानी आ जाए, तो बता देना।
कंडक्टर: ठीक है माता जी।
कंडक्टर महिला को बताना भूल गया और बस दोगांव पहुंच गई।
महिला: हल्द्वानी आ गया?
कंडक्टर: माता जी, वो तो बहुत पीछे रह गया।
महिला (रोती हुई): मुझे वापस ले चल बेटा…
महिला को इतना रोता देख सभी यात्रियों ने कंडक्टर से बस वापस ले जाने को कहा।
हल्द्वानी पहुंचने पर कंडक्टर बोला: माता जी, हल्द्वानी आ गया। उतर जाओ।
महिला: उतरूं क्यों बेटा?
कंडक्टर (हैरान होकर): तो बस वापस क्यों लाने को बोला?
महिला: मुझे डॉक्टर ने कहा था कि हल्द्वानी पहुंचकर दवाई खा लेना। दो मिनट रुक, दवाई खा लुं फिर जाना तो नैनीताल ही है….
सब बेहोश…!!

No comments: